फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं मिला तो मचाया हंगामा

Tue, 20 Dec 2016 11:07 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
कैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तकबीरनगर। ठंड के बावजूद कतार में सुबह से शाम तक लगने के बाद भी भुगतान से वंचित रहने पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। मंगलवार को पूर्वांचल बैंक की शाखा पौली और हैंसर पर कतार में लगने के बाद कैश खत्म हो जाने की दशा में तमाम लोग भुगतान से वंचित रह गए तो हंगामा किया।
विज्ञापन

जिसे बाद में पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर शांत करा दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। जिसकी वजह से लोग भुगतान के लिए भटकते नजर आए। वैसे जिले को 40 करोड़ रुपये मिले हैं। जिससे अब स्थिति कुछ सामान्य होने की उम्मीद है।
 शहर में स्थिति विकास भवन की एसबीआई शाखा में कैश की कमी से भुगतान नहीं हुआ। उसका एटीएम भी बंद रहा। एसबीआई की मुख्य शाखा का भी एक एटीएम और यूको बैंक का एटीएम बंद रहा। जबकि विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर भुगतान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वांचल बैंक की शाखाएं तो खुली और भुगतान भी हुआ।
विज्ञापन

लेकिन भीड़ अधिक होने से कतार में लगे तमाम लोग भुगतान पाने से छूट गए। पूर्वांचल बैंक की पौली और हैंसर शाखा पर भुगतान से वंचित लोगों ने शोर-शराबा भी मचाया। लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने समझा कर लोगों को शांत कराया। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई बेलहर शाखा और उसके एटीएम के साथ पूर्वांचल बैंक पर भी भुगतान पाने के लिए लंबी भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को भुगतान भी दिया गया।       
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कसबा मेंहदावल में स्थित एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, पूर्वांचल आदि शाखाओं में भुगतान के लिए भीड़ जुटी रही और लोगों को भुगतान मिला। इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक अभिमन्यु राय  ने बताया कि इस समय कैश की कमी नहीं है।
लोगों को पांच से दस हजार रुपये तक का भुगतान व व्यवसाय करने वालों को 15 से 25 हजार रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। लोगों को जरूरत के हिसाब से पैसा देने पर बैंक पर भीड़ भी कम और स्थिति सामान्य हो रही है। वहीं पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजर नवनीश कुमार राय ने बताया कि शाखा पर सोमवार से ही अब तक प्रत्येक ग्राहक को 10 हजार तक भुगतान किया जा रहा है। 30 दिसंबर के बाद से स्थिति पहले जैसी होने की पूरी संभावना है। 
लोगों ने कहा कि मेंहदावल के लगभग सभी एटीएम में दो हजार रुपये के नए नोट डाले गए हैं और एटीएम से भुगतान में सिर्फ एक ही नोट निकल रहा है। एटीएम में 500 और 100 के नोट नहीं डालने से छोटा भुगतान लेने वालों के सामने समस्या आ रही है। विद्यार्थी या कम रकम लेने वालों को सिर्फ एक हजार रुपये की जरूरत है तो एटीएम से नहीं मिल पाएगी।
पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सभी 51 शाखाओं को तीन-तीन लाख रुपये भुगतान के लिए भेजा गया था। भीड़ को देखते हुए यह रकम कम पड़ी। आगे बताया कि बुधवार के लिए कैश नहीं मिल पाया। ऐसे में शाखाओं के बंद रहने के आसार बढ़ गए है।
लीड बैंक मैनेजर के जी तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम को 40 करोड़ रुपये जिले को मिले हैं। जिसे मांग और जरूरत के अनुरूप विभिन्न बैंकों की शाखाओं को मुख्य स्टेट बैंक की शाखा के जरिए दिया जाएगा। वैसे इसके पहले दो बार में 30 करोड़ मिला था। जिले के लिए कुल 100 करोड़ की डिमांड की गई थी। जिसके सापेक्ष अब तक 70 करोड़ रुपये मिल चुके  हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें