फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता बहुगुणा बोलीं, अमेठी में हार के डर से दक्षिण भाग रहे हैं राहुल गांधी

विज्ञापन
अमेठीः चुनाव में हार के डर से दक्षिण भाग रहे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के विजय संकल्प अभियान प्रचार सभा में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुुणा जोशी ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में हार की डर से  दक्षिण भारत में सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कारगर विदेश नीति का परिणाम है कि पूरी दुनिया में आज भारत को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक होने के बाद दुनिया में ताकतवर देश भारत के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। 

 परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है और न  नीयत। सपा-बसपा का गठबंधन भ्रष्ट, बेईमान और गुंडों का गठबंधन है। मायावती खुद चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं तो अखिलेश परिवार की सीट बचाने में लगे हैं। एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग सबूत मांग रहे हैं उनका जमीर मर चुका है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों की वजह से आतंकियों को भारत में समर्थन मिल रहा है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने विकास के नए आयाम तय किए हैं। सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। मोदी के डर से गुंडे और भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं।

यह चुनाव देश में 50 वर्ष बनाम पांच वर्ष के विकास कार्यों पर होगा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास को गति दे रही है। किसानों के हित में सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं। इससे विपक्षी दल बौखला गए हैं। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बदौलत इस बार भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें