फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस देर से पहुंची, वृद्धा की मौत

Sun, 14 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी बैजनाथ का आरोप था कि उनकी वृद्ध मां लालदेई की तबियत पहले से ही खराब थी। शनिवार की सुबह तबियत ज्यादा खराब होने पर वह 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस की मांग किया।
विज्ञापन

 तो वहां से बताया गया कि कुछ देर में एंबुलेंस पहुंच जाएगी, लेकिन एंबुलेंस दो घंटे बाद पहुंची। बैजनाथ का यह भी आरोप था कि वह एंबुलेंस चालक से जिला अस्पताल ले जाने का मनुहार करते रहे लेकिन चालक उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के बजाय सीएचसी नाथनगर लाकर छोड़ दिया।
 नाथनगर सीएचसी पर समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण जिला अस्पताल ले जाने की बात चालक से कह रहा था। जिला अस्पताल जाने पर तत्काल इलाज शुरू हो जाता तो उसकी मां की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  उनका कहना है कि एंबुलेंस चालक की मनमानी के कारण उसकी मां की जान चली गई। उन्होंने इसकी शिकायत ऊपर तक करने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें