फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान के लाभार्थियों को मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान के लाभार्थियों को मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को अब अस्पताल में इलाज बाद उन्हें घर तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। इलाज के बाद उनको एंबुलेंस से घर वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल चौधरी ने बताया कि फरवरी महीने से आयुष्मान लाभार्थियों को 108 व 102 एंबुलेंस की सेवा का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए लाभार्थियों को 108 व 102 पर कॉल करना होगा। कॉल सेंटर पर बैठे कर्मचारी पहले उनसे बीमारी व नजदीकी अस्पताल की जानकारी लेंगे। साथ ही लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नंबर, मरीज का नाम दर्ज करेंगे। इसके बाद कॉल सेंटर से मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में इलाज के बाद लाभार्थियों को एंबुलेंस से भेजने के लिए संबंधित अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा वैसे तो सबके लिए है पर विशेष रूप से आयुष्मान लाभार्थियों को घर से लाने व ले जाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसका पालन कराया जाएगा। इससे लाभार्थियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें