फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

Sun, 17 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
जयंती समारोह मड़या में धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 125 वीं जयंती समारोह मड़या में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक केजी राव और जिलाध्यक्ष यशवंत लाल मित्तल के नेतृत्व में मानवता के संदेश देने वाले गौतम बुद्ध और भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। केजी राव ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मसीहा बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने शिक्षित बना, संगठित रहो और संघर्ष करो का मंत्र दिया था। इस पर अमल करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष यशवंत लाल मित्तल ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर 20 वीं शताब्दी के अकेले राजनीतिक, दार्शनिक रहे जो 21 सदी में भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर शैलेश कुमार, अभिषेक कुमार भारती, पंचराम मेहता, शैलेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, भीम सागर बौद्ध, सुनील कुमार, कन्हैया लाल, राजेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, डॉ. राम जियावन, विनय प्रकाश, पन्ने लाल आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें