बखिरा। क्षेत्र के कोपिया निवासी एक व्यक्ति ने गाड़ी दिलाने के नाम पर गीड़ा थाना के देइपार गांव निवासी एक कारोबारी से पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने छह माह बाद भी गाड़ी मिलने और आरोपी के घर जाने पर मोबाइल छीनकर बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
दुर्गेश सिंह पुत्र भैया सिंह निवासी देईपार थाना गीडा का आरोप है कि कोपिया (बखिरा) निवासी को छह माह पूर्व गाड़ी दिलाने के लिए पांच लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था। छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उसे आरोपी ने गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई और आजकल करके बहाना कर रहा है। रकम वापस देने के लिए आरोपी ने अपने घर बुलाया। छह जनवरी को आरोपी के कोपिया स्थित घर पर आया था तो उसके वाहन की चाबी और मोबाइल छीनकर उसे बंधक बना लिए।
उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने बखिरा पुलिस को घटना की जानकारी दी तो एक सिपाही ने आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।