फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इबादत के साथ ईद की खरीदारी में जुटे हैं रोजेदार

विज्ञापन
सेमरियावां चौराहा ​स्थित कपड़े की दुकान पर महिलाओं की भीड़-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ईद करीब आते देखकर लोग बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानें खरीदारों से भरी पड़ी हैं। हाल ये है कि सुबह होने पर दुकान खुलने से पहले ही खरीदार पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन


ईद में कम समय होने पर अब टेलर्स ने सिलाई के लिए कपड़े लेने बंद कर दिए हैं, क्योंकि अब कपड़े सिलने का उनके पास वक्त नहीं बचा है, जिससे अब रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों के कपड़ों की दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं है। साथ ही सेमरियावां चौराहे पर सुबह होते ही जाम जैसी स्थिति बन रही है। सड़क किनारे बाइकें और कार खड़ी हो जाती हैं।

पुरुष कुर्ते-पायजामे के अलावा जहां जींस-टीशर्ट, ट्राउजर और शर्ट खरीद रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए बाजार में कई वैरायटी हैं। आने वाले गर्मी को देखते हुए भी जार्जेट के सूट महिलाओं की पसंद बने हैं। त्योहारों पर महिलाएं फैंसी सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। रमजान का आखिरी अशरा शुरू हो गया है। अब ईद के दस दिन शेष हैं, जिससे रोजेदार और इबादतगार ज्यादा से ज्यादा इबादत में जुटे हैं।
विज्ञापन

ईद के मद्देनजर सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, चिउटना, उसराशहीद, दुधारा, दानोकुइयां, सालेहपुर, नव्वागांव आदि चौराहे सहित अन्य इलाके में देर शाम तक खरीदारी का दौर चल रहा है। ईद के उत्साह में लबरेज बाजार में कपड़ा, जूता चप्पल, सेंवई, मेवे की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि दूध और खोआ का एडवांस ऑर्डर दिया जा रहा है। महंगाई त्योहार के उत्साह के आगे बेदम साबित हो रही है। महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए उत्साहित मन से निकल रही हैं। रमजान के अंतिम दिनों में रोजेदार खासतौर पर रेडीमेड कपड़े, जूते चप्पल व ईद के मौके पर बनने वाले खास पकवान में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की खरीदारी कर रही हैं।
0000000000

महिलाओं की पसंद बना नायरा सूट
ईद का त्योहार हो और महिलाओं के कपड़ों की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। ईद पर सजने संवरने को लेकर महिलाएं सबसे आगे हैं। धारावाहिक से लेकर फिल्मी कपड़ों के ट्रेंड के हिसाब से महिलाएं अपने लिए कपड़े खरीदती हैं। महिलाओं को शरारा, नायरा, कुर्ती के साथ पैंट पहली पसंद है। ईद को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। महिलाओं के कपड़ों की दुकानों से लेकर लेडीज टेलरों के यहां महिलाएं दिख रही हैं। महिलाएं अपने अपने पसंद के कपड़े खरीदने में लगी हुई हैं। गर्मी को देखते हुए महिलाएं काटन सूट को खासी तवज्जो दे रही हैं। काटन सूट में भी दो दर्जन से अधिक वैरायटी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें