फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में आलोक चतुर्वेदी को मिला प्रथम स्थान

Fri, 10 Nov 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। आरसीएमएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल मेंहदूपार में शुक्रवार को बाल मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं में पाक कला, मेहंदी, नृत्य, जलेबी, भाषण आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण प्रतियोगिता में आलोक चतुर्वेदी को प्रथम स्थान मिला। हर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

परिधान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी शर्मा यूकेजी और ऋषभ शर्मा एलकेजी, द्वितीय स्थान पर अभिनव कुमार व अंकित एलकेजी, तृतीय स्थान पर दिव्या चौबे व प्रांजल भूषण त्रिपाठी को चुना गया।, स्वागत गीत में प्रथम स्थान पर अनुष्का, द्वितीय स्थान पर संगम, तृतीय स्थान पर स्नेहा रहीं। भाषण प्रतियोगिता में आलोक चतुर्वेदी कक्षा सात प्रथम स्थान, रेहंस राज सिंह कक्षा पांच द्वितीय स्थान पर, तृतीय स्थान पर रोशन कुमार कक्षा चार रहे। गीत प्रतियोगिता में दिव्या मिश्रा, सचिन, आशुतोष, नृत्य प्रतियोगिता दिव्या, अनुष्का, रोशन, मेहंदी प्रतियोगिता में आकृती, दिव्या, जया, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम अर्पिता, द्वितीय गुलशन, प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम सत्यम, गोविंद, आशुतोष रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल, संस्थापक रामचंद्र शुक्ल, प्रबंधक पंकज शुक्ला, प्रधानाचार्य रितेश मिश्रा, शिक्षिका नेहा पांडेय, शिक्षक आशीष कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें