फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
नाथनगर के राजकीय कृ​षि  गोदाम पर हंगामा करते किसान-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। राजकीय कृषि गोदाम नाथनगर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा बीज वितरण में अनियमितता पर शुक्रवार को गेट पर खड़े होकर किसानों ने हंगामा किया। वितरण व्यवस्था में सुधार न होने पर गेट के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
हंगामा कर रहे किसानों केसरी नंदन उपाध्याय, रणजीत सिंह, बब्बूना, राममिलन, सुग्रीव, श्रीचंद्र यादव, नवीन कुमार, विनोद कुमार, शिव सहाय का कहना था कि गोदाम पर तैनात कर्मचारी रजिस्ट्रेशन के बाद भी चार से पांच दिन तक दौड़ा रहे हैं और रात में अधिकतर बीज दुकानदारों के हाथ बेच दे रहे हैं, जिससे उनकी बोआई पिछड़ती जा रही है। मजबूर होकर वह प्राइवेट दुकानों पर रजिस्ट्रेशन के बाद भी महंगे दामों पर गेहूं का बीज खरीदने पर मजबूर हैं। शिकायत पर कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। कर्मचारी मनमाने तौर पर जिसको चाहते हैं उसको भेज देते हैं, नहीं तो वापस कर देते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गोदाम खुलने का कोई समय निर्धारित नहीं है। मनमाने तौर पर गोदाम खोला जाता है और आधा-अधूरा लोगों को बीज वितरण करके बंद कर दिया जाता है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि पूरे ब्लॉक क्षेत्र में सबसे बड़ा राजकीय कृषि गोदाम यहीं है। इसके बावजूद भी उन्हें सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

किसानों ने यह भी बताया कि गोदाम पर प्रत्येक वर्ष कई वैरायटी के गेहूं के बीज आते थे, इस बार एक तरह का ही बीज उपलब्ध है, उसके बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। दुकानदार पूरी तरह गोदाम पर हावी हैं, जिससे छोटे किसान बीज पाने से वंचित रह जा रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से आकस्मिक जांच कर कार्रवाई की मांग की।
न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें