जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे ईसीसीई एजूकेटर पद के अभ्यर्थी । स्रोत - स्वयं
संतकबीरनगर। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा निष्पक्ष भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
डीएम कार्यालय पर पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि कई चक्र में अधिकारियों से मिलने के बाद भी अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। यही नहीं, 2 दिसंबर को वे मंडलायुक्त से भी मिले थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर हमारी बातों को नहीं सुना गया तो वे आंदोलन के साथ ही कोर्ट का रास्ता चुनेंगे। डीएम ने उनको निष्पक्ष भर्ती कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में विधात्री साहनी, सीमा, पूर्णिमा चौधरी, अन्नपूर्णा, किरन पटेल, कंचन पटेल, सूर्यकला, सृष्टि मिश्रा, सूर्यकला, अंशु सिंह, रिचा त्रिपाठी , सविता राव समेत अन्य शामिल रहे।