सांथा। क्षेत्र के गोइठहां में फार्म सात पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर नाम कटवाने का मामला प्रकाश में आया है। सपा नेता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बीएलओ ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर घटना को अवगत कराया है।
तहरीर में सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमकार यादव ने लिखा है कि मेंहदावल विधानसभा के बूथ संख्या 83 गोइठहां में कुछ लोगों ने बीएलओ को धमकाकर 17 लोगों के फार्म सात पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया है। जानकारी मिलने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय व विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव मौके पर पहुंच गए तथा बीएलओ से पूछताछ करने लगे। बीएलओ विद्यावती ने घटना के बारे में बताया गया। उन्होंने बेलहर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएलओ ने उपजिलाधिकारी को घटना से अवगत कराया है। संवाद