संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र गोरयाभार गांव में दहेज न देने पर एक विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में सुबाष निवासी ग्राम कोल्हुआ-लकड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीतू की शादी चार साल पहले ग्राम गोरयाभार में राकेश के साथ की थी। शादी के बाद भी उनसे दहेज की मांग की मांग की गई। जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई और ससुरालियों से कहा था कि जो भी व्यवस्था थी वह शादी में दे दिया था। आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण बेटी नीतू को 12 मई को उसके ससुराल वालों ने जलाकर मारने की कोशिश की। बेटी का मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति राकेश, रामसूरत और चचेरी भाभी नाम अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।