फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना कार्य कराए ही भुगतान लेने का आरोप, बीडीओ करेंगे जांच

Sun, 16 Jun 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मुड़ियारी में 15वें वित्त, मनरेगा आदि योजना से बगैर काम कराए ही लाखों के भुगतान का आरोप लगा है। कोहना गांव के व्यक्ति ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ियारी के राजस्व गांव कोहना निवासी शिकायतकर्ता रमेश सिंह ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर एक लिखित अर्जी अधिकारियों के सामने पेश किया। उनका आरोप है कि उनकी ग्राम पंचायत मुड़ियारी में 15वें वित्त में अनियमितता की गई है। सरकारी धन का बंदरबांट किया गयया है। बताया कि जालसाजी करके बगैर कार्य कराए ही भुगतान ले लिया गया है। शिकायतकर्ता रमेश सिंह के अनुसार गांव में नाली निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत कार्य सहित नौ परियोजनाओं पर भुगतान फर्जी तरीके से लिया गया है। समाधान दिवस प्रभारी ने बीडीओ नाथनगर को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें