फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान की शिकायत पर पंचायत सहायक की होगी जांच

Sun, 16 Jun 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेमरियावां के प्रधान ने ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायक पर कार्यदायित्वों को पूरा न करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंप जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने शिकायत की काॅपी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजा है।
विज्ञापन

विकास खंड सेमरियावां के ग्राम प्रधान इनामुल्ला कुरैसी ने ग्राम पंचायत तिलजा में कार्यरत पंचायत सहायक पर कार्य दायित्व की पूर्ति न करने आदि का आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र देने पहुंचे प्रधान ने डीपीआरओ को बताया कि पंचायत सहायक की नियुक्ति अनुबंध पत्र के अनुसार 11 माह का मानदेय देने का अनुबंध है। समय सीमा समाप्त हो गई, लेकिन अनुबंध पत्र ग्राम पंचायत को नहीं दिया। पंचायत सचिव ने 18 दिसम्बर 2023 को ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया था जिसमें पंचायत सहायक अनुपस्थित पाए गए। पंचायत सहायक का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया था। प्रधान ने बताया कि 28 अक्टूबर 2023 की ग्राम पंचायत की बैठक में पंचायत सहायक को हटाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी प्रशासनिक दबाव डलवाकर मानदेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायती पत्र लेकर डीपीआरओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें