बेलहर। सांथा विकास खंड के लोहरसन में प्रधान पर वित्त का पैसा अपने ही पुत्र के खाते में भेजने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता दिनेश कुमार मौर्या निवासी लोहरसन ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में राज्य वित्त तथा 15वां वित्त से विकास कार्य कराया गया है। जिसमें हैंडपंप मरम्मत आदि कार्य का मजदूरी व मिस्त्री का भुगतान प्रधान और सचिव की मिली भगत से प्रधान पुत्र के खाते में भेज दिया गया। जिसकी शिकायत की गई तो कर्मचारियों ने कहा की प्रधान पुत्र के खाते में भुगतान किया जा सकता है, लेकिन जब आरटीआई लगाकर जवाब मांगा गया तो आनाकानी करते हुए आख्या बदल दिया गया। इस संबंध में बीडीओ धर्मेश चंद पांड़ेय ने बताया कि दिनेश मौर्य की तरफ से शिकायत पत्र मिली थी, जांच किया गया, जानकारी के अभाव में प्रधान व सचिव ने व्यक्तिगत खाता में मजदूरी का पैसा भेजा है। उच्च अधिकारी को रिपोर्ट बनाकर भेज दिया गया है।