फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप, फोटो वायरल किया

Thu, 14 Nov 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी बेटी का अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 25 अक्तूबर को उनकी बेटी को गांव के कुछ लोग आपस में साजिश करके बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चले गए। उसने बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तीन दिन बाद लड़की को बेसुध हालात में गांव के बाहर आरोपी लाकर छोड़कर चले गए।
बेटी घर आते ही रोने लगी। उनको बताया की आरोपी सहजनवां स्थित एक होटल में ले गया। खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का फोटो और वीडियो भी बना लिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी अश्लील फोटो लड़की के मोबाइल पर भेजने लगे। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें