धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसी गांव का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज की है। किशोरी के मां का आरोप है कि बृहस्पतिवार के रात लगभग आठ बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई हुई थी। उसी समय गांव निवासी एक युवक किशोरी के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। किशोरी की मां ने शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर इस मामले में गांव निवासी युवक के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी व किशोरी का तलाश कर रही है।