बखिरा क्षेत्र के करैली गांव का मामला
बखिरा। क्षेत्र के करैली गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर सात दिन पूर्व दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को दूसरे पक्ष की शिकायत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार पर केस दर्ज किया है।
सद्दाम हुसैन पुत्र भूलन निवासी करैली ने तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल शाम को छह बजे गांव के रहमतुल्लाह समेत अन्य तीन लोग रुपये के लेनदेन की बात पर गाली देने लगे। मना करने पर विपक्षी मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव में आए उसके मामा अब्दुल कादिर व मोहम्मद हुसैन को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट की घटना में सिर व हाथ में चोट आई। विरोधियों के भय से उनका परिवार भयभीत है। आरोपी कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।