फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलावस्था में रात को ही जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद जांच-पड़ताल में जुटी कोतवाली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाल क्षेत्र निवासी युवक ने अपने ससुरालियों पर बंधक बनाकर धारदार हथियार से घायल करने का आरोप मढ़ा। घायलावस्था में उसे रात के समय ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई।
कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी पीड़ित कौशल के अनुसार, वह राज मिस्त्री का काम करता है। एक दिन पूर्व वह बखिरा थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। उसकी पत्नी पहले से ही अपने मायके गई हुई थी। देर शाम को ही वह अपने ससुर के साथ ही जीप से ससुराल पहुंचा। रात के समय ससुरालियों ने उसको खंभे में बांधकर काफी मारा-पीटा। इसके साथ ही धारदार हथियार से वार किया। इससे शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान और हाथ में धारदार हथियार का गहरा जख्म बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह रात के समय वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सुबह के समय घायल युवक आया था। ससुरालियों पर मारपीट का आरोप मढ़ते हुए तहरीर दी है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसके अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें