संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। उनको स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कांटे चौकी क्षेत्र के पिपरा कला चौराहे पर आमने-सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान राजकुमार (30) पुत्र विजय बहादुर निवासी कुर्थिया के रूप में हुई। जो टेमा रहमत से आ रहा था। तभी गलत साइड से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखकर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए।