धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरघाट गांव का मामला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरघाट गांव में ट्रैक्टर से फसल, खेत व मेड़ जोताई करने व विरोध करने पर जानमाल की धमकी का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
बरघाट गांव निवासी बृहस्पति ने बताया कि 5 अप्रैल को वह अपनी जमीन गांव कीश्रीमती पत्नी राममिलन एवं शंकर पुत्र मूरत को बैनामा कर दिया था। बैनामेदार ने जमीन पर धान की बुआई की थी। 15 जुलाई को जबरिया विपक्षी रामजी, रामअधारे और शिवम गोलबंद होकर धान की फसल को ट्रैक्टर से जोताई करते हुए मेड़ को तोड़ दिए।
पूछने पर गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचाए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।