खलीलाबाद के गौसपुर मोहल्ले का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गौसपुर मोहल्ले में मारपीट का मामला कोतवाली पुलिस के समक्ष आया। युवक ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना में तीन सगे भाइयों पर केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
चन्द्रकेश यादव पुत्र राम समुझ यादव निवासी गांव सतहरा थाना महुली ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी किरन यादव पुत्री बलवन्त यादव के साथ गौसपुर में किराये के मकान में रहते हैं। छह मई को सुबह कहासुनी के बाद उनकी पत्नी स्कूल जाने के बहाने मायके चली गयी और अपने तीनों भाई मनीष यादव, अजय यादव व विजय यादव पुत्र बलवन्त यादव निवासी गांव बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जो वर्तमान समय में बघौली में रह रहे हैं, तीनों उनके कमरे पर आए और घर में घुस गए। तीनों मारने-पीटने लगे। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।