कुशहवा स्थित शराब की कंपोजिट दुकान में शराब की शीशी निकालता किशोर
महुली। थाना क्षेत्र के कुशहवा में कंपोजिट शराब की दुकान पर आए दिन मासूम बच्चों से शराब की बिक्री की फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। यहां पर बच्चों से शराब की बिक्री कराई जाती है। जिससे आए दिन दुकान पर मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।
बताया जाता है कि इस दुकान पर 11 से लेकर 13 साल के बच्चे रहते हैं। बच्चे शराब का हिसाब किताब समझ नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से वहां पर आए दिन मारपीट की घटना होती रहती है। वीडियों में एक एक बुजुर्ग मुनीब हमेशा रहता है। जिसको कोई मुनीब समझ ही नहीं पाता है। शरीर पर केवल हाफ जंघिया पहनकर बैठता है। सारा हिसाब बच्चों से करवाता है। आबकारी विभाग से कई लोग शिकायत भी कर चुके हैं कि नाबालिग बच्चों से शराब की बिक्री कराई जाती है। इसके बाद भी आबकारी विभाग मौन साधे हुए हैं।