फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वयंसेवकों ने घर-घर वितरित किया पूजित अक्षत

Tue, 09 Jan 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में राम मंदिर तीर्थ स्थल अयोध्या से पूजित अक्षत को स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर वितरित किया। अक्षत और पत्रक का वितरण कर रहे कार्यकर्ताओं ने लोगों से राम मंदिर उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को अपने घरों पर दीप जला कर खुशियां मनाने की अपील की।
अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के लिए जन-जन में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता हो इसके लिए जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि अयोध्या से पूजित अक्षत मगहर में पहुंचने के बाद उसे हर घर तक वितरण करते हुए ओमप्रकाश निर्भीक ने बताया कि 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य घर में विराजमान होने जा रहे हैं। संदीप वर्मा ने कहा कि सभी लोग 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन समारोह के मौके पर अधिक से अधिक दीप जला कर खुशी मनाएं।
विज्ञापन

पूजित अक्षत वितरण के मौके पर नगर संघ चालक बैजनाथ वर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, गौरव निषाद, विक्की खान, चंदन सैनी, सुरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुजीत गुप्ता, सागर श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, रंजीत कन्नौजिया, अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें