फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शोभायात्रा निकालकर पूजित अक्षत वितरित

Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संघ कार्यकर्ताओं ने नाथनगर ब्लाॅक के मुखलिसपुर में पूजित अक्षत किया वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के मुखलिसपुर में शुक्रवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के तहत शोभा यात्रा निकाली गई। जिला प्रचारक राजीव नयन के नेतृत्व में घर-घर अक्षत वितरित कर 22 जनवरी घर घर दीप जलाकर दीपावली की तरह मनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही अयोध्या पहुंचने का न्योता दिया गया।
शोभायात्रा मुखलिसपुर धर्मशाला से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण की। घर-घर पहुंचकर अक्षत देकर आगामी 22 जनवरी को श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर घर दीप प्रज्ज्वलित करने का आग्रह किया गया। हर्षोल्लास के साथ गौरवान्वित पल में शामिल होने का न्योता दिया गया। पूरे दिन कार्यक्रम चलता रहा। वक्ताओं ने कहा कि सनातन प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना का अवसर है। सभी वर्ग के लोग इन पूजित अक्षतों के माध्यम से इस अवसर का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा प्रमुख नित्यानंद, जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अरुणेश द्विवेदी, खण्ड कार्यवाहक दिनेश द्विवेदी, सेवा प्रमुख बृज भूषण अग्रहरि, सह अभियान प्रमुख सोमनाथ पाल, जिला सम्पर्क प्रमुख अनिल पाल, प्रधान मनोज कुमार अग्रहरी, रामेश्वर, सत्यप्रकाश, विशाल, राधेश्याम त्रिपाठी, विकास, संजय, हरि प्रकाश पाठक, गिरजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें