फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्राॅस कन्ट्री में आकाश व रोशनी अव्वल

विज्ञापन
क्रास कंट्री रेस में शामिल होने के लिए खड़े प्रतिभागी। स्रोत-सोश मीडिया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेल निदेशालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर पांच किमी बालक, तीन किमी बालिका वर्ग की क्राॅस कन्ट्री का आयोजन किया गया। इसमें जिसमें 137 प्रतिभागियों (बालक 81 और बालिका 56) ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक-बालिका में प्रथम आकाश, कुमारी रोशनी, द्वितीय अनुराग, कुमारी सृष्टि, तृतीय स्थान पर शिवम, कुमारी सुप्रिया रहीं। सांत्वना पुरस्कार शिवांश कुमारी, अनुष्का, सुजित, कुमारी श्रद्धा, सुखराम, कुमारी आंचल को दिया गया। मुख्य अतिथि त्रिभुवन लाल मुख्य कोषाधिकारी एवं अभिज्ञान मालवीय उप क्रीडाधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। सभी बालक/ बालिका विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रॉस कन्ट्री को सफल कराने में यातायात पुलिस एवं चिकित्सा विभाग का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें