फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी अजरा तहसीन

विज्ञापन
मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में एक दिन के लिए प्रिंसिपल बनी अजरा तहसीन। संवाद न्यू? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी अजरा तहसीन
विज्ञापन

- शिक्षा गुणवत्ता व अनुशासन पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली/सेमरियावां। मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में सोमवार को आठवीं की छात्रा एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनी। प्रधानाचार्या बनने के बाद छात्रा ने स्कूल में बेहतर अनुशासन व शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रिजवान अहमद ने छात्रा अजरा तहसीन को स्कूल प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी सौंपी। अजरा ने प्रधानाचार्या का कार्यभार ग्रहण के बाद क्लास रूम, अध्यापक व छात्रा उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। शिक्षकों से रुचिपूर्ण गुणवत्तायुक्त शिक्षण के लिए कहा। बच्चों को पौधरोपण और साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। बच्चों से कहा कि शिक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकों का सहयोग बच्ची को मिलता रहा। सभी ने एक दिन के लिए प्रिंसिपल बनी अजरा तहसीन के कार्यों की सराहना की। प्रबंधक मसीनुद्दीन ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बेटियों को स्वावलंबन की राह दिखाई जा रही है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन की ओर से बेटी को एक दिन का कार्यभार दिया गया। इस मौके सरोज कुमार, मोईज अहमद, शंभू प्रसाद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें