लोहरौली में एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव का स्वागत करते कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
मेंहदावल। एआईएमआईएम पार्टी ने शमशाद आलम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को लोहरसन बाजार में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत में पहुंचे संयुक्त प्रदेश सचिव सुनील कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले जिला पंचायत चुनावों में तथा 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। शमशाद आलम ने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि दोनों पार्टियां मुसलमानों को भयभीत कर वोट बैंक तैयार कर रही हैं। जिस दिन मुसलमान एक हो जाएंगे, उस दिन हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष इरशाद आलम, साकिब अंसारी, प्रेम कुमार प्रियदर्शी, जयचंद यादव, शहजाद आदि मौजूद रहे। संवाद