फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हो सकेगा एड्स के मरीजों का इलाज

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में एआरटी सेंटर का निरीक्षण करती नैको की टीम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हो सकेगा एड्स के मरीजों का इलाज
विज्ञापन

- नेको की टीम ने सेंटर स्थापित करने के लिए कमरों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में एचआईवी मरीजों के इलाज के लिए एआरटी सेंटर (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) खुलेगा। जिसके लिए सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नेको) नई दिल्ली की टीम ने कमरों का निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही।
विज्ञापन

नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन के डॉ. यूएमएच अकील और बीआरडी मेडिकल कालेज के एआरटी के चिकित्यक डॉ. एके श्रीवास्तव सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आईसीटीसी सेंटर का निरीक्षण किया और सीएमएस एवं संबंधित डॉक्टर के साथ विचार विर्मश किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में एड्स के मरीजों का इलाज होगा और यही पर दवा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि एड्स की जांच के लिए जरूरी मशीनों को जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके लिए चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है। जिसमें डॉ ओपी चतुर्वेदी, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. एके चौधरी, डॉ. सुनील और डॉ. महेश शामिल है। इस दौरान सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. अजीत नाथ तिवारी, सोनल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, जाहिद रजा, कमरे आलम खां, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें