फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में एआई का होगा उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। आज एआई का जमाना है। इसलिए समय के साथ इसे समझना जरूरी है। परिषदीय विद्यालयों में भी एआई को शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने वाले माध्यम के रूप में अपनाया जाएगा।
बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि शासन का लक्ष्य शिक्षकों को एआई आधारित नवाचारों से परिचित कर उन्हें प्रशिक्षित करना है। विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके लिए संपर्क फाउंडेशन सहयोग से यह पहल को बेसिक शिक्षा विभाग के भी स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज कई ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं, जहां प्रवेश के लिए उत्साह बढ़ा है जो शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
स्वयं को शिक्षक रहने का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बदलाव की इस प्रक्रिया को उन्होंने करीब से महसूस किया है। जिस तरह दुनिया एआई के साथ आगे बढ़ रही है, उसी तरह शासन भी शिक्षक और विद्यार्थियों को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ाने में लगा है।
विज्ञापन

वर्तमान में सरकारी विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जूनियर स्तर पर विज्ञान की किताबों में अंतिम पाठ में एआई विषय से संबंधित जानकारी शामिल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें