पडरौना। शहर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को संगोष्ठी हुई। इसमें एआई फॉर आत्मनिर्भर भारत विषय पर चर्चा की गई।
कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत एआई के मामले में विश्व में तीसरा बड़ा ताकतवर देश है। देश के पास सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर परम, परमसिद्धि और मिहिर है। सरकार लगातार एआई के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए निवेश पर बल दे रही है। संगोष्ठी को इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वनी कुमार यादव, डॉ. कुमार भारती, डॉ. प्रिय रंजन मराल, डॉ. रोहित कुमार झां, डॉ. अनूप कुमार आदि ने डिजिटल इंडिया मिशन, आत्मा निर्भर भारत मिशन, सेमीकंडक्टर 2.0 मिशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी का संचालन अभिषेक और अरविंद ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान डॉ. आजाद ओझा, डाॅ. मनोज यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. श्यामा कुमार प्रजापति, डॉ. आनंद कुमार गौड़, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. मंजीत, डॉ. आकाश आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।