फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीईटी कल, अफसरों ने परखी केंद्र की व्यवस्था

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में पीईटी परीक्षा को लेकर निरीक्षण करती डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 25-30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली पीईटी के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनकी व्यवस्था देखने के लिए डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। केंद्रों पर सीसीटीवी आदि की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की लिखित परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। डीएम अनुज मलिक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहें। निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहें, जिससे सीसीटीवी बंद न हों।
विज्ञापन

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर तैयारियों का निरीक्षण कर समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधारभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, जेनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी और निर्धारित गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें