फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर जताया विरोध

Mon, 03 Jul 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अशरफपुर में सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई करते लोग।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर चौराहे पर जल जमाव से परेशान गांव के लोगों ने सोमवार को सड़क पर धान की रोपाई करके विरोध जताया। रामदरश, रामलौट, पतिराम, जनार्दन, अजय आदि का कहना है कि अशरफपुर चौराहे पर सड़क क्षतिग्रस्त है। बारिश जब भी होती है सड़क पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर जाता है। सड़क की मरम्मत करने की मांग तीन वर्षों से की जा रहा है, लेकिन न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारी। आज विद्यालय खुला तो इसी रास्ते से होकर कई विद्यालयों के बच्चों को आना जाना पड़ा। पानी में गिरने के कारण कई बच्चों के कपड़े खराब हो गए। गांव वालों ने कहा कि जब जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे तो इससे बेहतर है कि इसमें धान की रोपाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें