संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि व जिलाध्यक्ष कपीश अग्रहरि की अगुवाई में सोमवार को व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वैट/टिन आरसी प्रकरण में व्यापारी नेताओं और अधिकारियों बीच समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर सहमति बनी। व्यापारियों ने 25 फरवरी को डीएम को ज्ञापन दिया गया था, जिसमें पांच सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओं का निस्तारण करने का अनुरोध किया था। संवाद