संतकबीरनगर। महिला थाने परिवार परामर्श केंद्र में साथ-साथ कार्यक्रम के तहत दो परिवारों को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। दोनों परिवाराें के मध्य समझौता कराया गया। एसओ मंजू सिंह ने बताया कि हेमंता देवी और अमरजीत के बीच पारिवारिक विवाद था। इनका रिश्ता टूटने के कगार पर था। काफी समझाने बुझाने के बाद एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो गए। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। इसी तरह से सफीना खातून और किताबुल्लाह के बीच पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। समझाने-बुझाने पर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं।