फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। सांथा ब्लॉक के गोपालपुर गांव के सिअरहवा घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सिअरहवा घाट पुल के निर्माण से तीन जिले को जोड़ने में आसानी होगी। इसके अलावा गोपालपुर, मैयला, गोबड़ौरी, फुलवरिया, घोसियारी, रमवापुर सरकारी, परसिया, बनौली, कटया, हंसवापार, निबिहां, मीरापुर, मुड़िलाकला, पवरिहां, प्रसादपुर आदि गावों के लोगों को सिद्धार्थनगर व बस्ती आने जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया गया। पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन भी पांच वर्ष पूर्व हुआ था। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द पुल निर्माण की शुरुआत नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि पुल निर्माण क्यों रुका है, इसकी जानकारी की जाएगी तथा जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में राजकुमार चौधरी, सत्यप्रकाश, धर्मेंद्र चौधरी, आशीष चौधरी, नंदलाल, जोगिंदर यादव, संजय, रामराज, महेंद्र यादव, अवधेश कुमार, मनीष, सुरेमन निषाद प्रकाश, राम अजोर, धर्मेंद्र कुमार, संजय, नागेंद्र, करन कुमार, राम बेलास, मनीष कुमार, रामराज, राम अचल, सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें