फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दसवीं में शिखर और बारहवीं में फैसल फैज बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई के 10वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। 12वीं में मोहम्मद फैसल फैज और 10वीं में शिखर जिला टॉपर बने हैं। विद्यालय परिवार ने इनको मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सीबीएसई के 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित होने पर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी अपने परिणाम को जानने को उत्सुक दिखे। जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर के इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद फैसल फैज 95. 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप बने। इसी तरह से जवाहर नवोदय की छात्रा अर्पिता सिंह ने 94.40 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान पाया है, जबकि ब्लूमिंग बड्स एकेडमी खलीलाबाद की छात्रा अन्विषा राय 94. 2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह से जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ललित कुमार गुप्त ने 93.60 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र पुनीत यादव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
इसी तरह से 10वीं में ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शिखर कौसिक ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र नितिश कुमार कसौधन ने 95.60 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय के उत्कर्ष चतुर्वेदी 95.40 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय की वैष्णवी ने 95.20 प्रतिशत, सूर्या एकेडमी की छात्र श्रृष्ठि मौर्य ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में टॉपर छात्रों को प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी, प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, संरक्षक विनय चतुर्वेदी, राजेश पांडेय आदि ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें