शनिवार को मेंहदावल के कम्हरिया और धनधटा के बकौली कला बाग में सीएम की सभा के बाद भीड़ जब वापस लौटने लगी तो सभी मार्गों पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक दोनों जगहों पर लोग जाम से परेशान रहे।
मेंहदावल के कम्हरिया में सीएम की सभा के बाद नंदौर चौराहे पर वाहनों लंबी कतार लग गई। जिससे तीन घंटे तक जाम की समस्या बनी रही। धनघटा के बकौली बाग में सीएम की सभा के बाद रामजानकी मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। जिससे कलवारी से धनघटा की तरफ जाने वाले यात्रियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।