फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाभी के बाद देवर की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गुलामराय मंझरिया गांव में बीमार भाभी की मौत के बाद उसके देवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

उक्त युवक अपनी भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लुधियाना से अपने घर पर पहुंचा था। युवक के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गुलामराय मंझरिया गांव निवासी अमरजीत (25) पुत्र जोखन की भाभी नीलम का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस सूचना पर वह लुधियाना से घर आया। इसी दौरान उपचार के दौरान उसके भाभी की मौत हो गई। घर पर भाभी नीलम के शव के अंतिम संस्कार के लिए नहलाने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान अमरजीत अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। वहीं चिकित्सकों ने मेमो कोतवाली पुलिस को भेजा। मेमो मिलने के बाद पुलिस मौके पर गांव में पहुंची।
गांव के लोगों के साथ ही परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें