फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाम ऑयल और पनीर के बाद अब आइसक्रीम पर धंधेबाजों की नजर

Mon, 02 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आईस्क्रीम की जांच करते सहायक आयुक्त खाद्य 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में पाम ऑयल और पनीर में मिलावट के बाद अब आइसक्रीम पर खाद्य विभाग की नजर है। यह रंग बिरंगी आइसक्रीम लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है। जिले में ज्यादातर आइसक्रीम गोरखपुर से मंगाई जाती है। गोरखपुर में आइसक्रीम में कीड़ा मिलने के बाद विभाग सतर्क हो गया है और अब तक सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज चुका है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने मई माह में शहर के आजाद तिराहे से डेढ़ क्विंटल पनीर बरामद किया था, जिसमे से दुर्गंध उठ रही थी। टीम ने पनीर काे नष्ट करा दिया था और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। यह पनीर गोरखपुर से खजनी से लाई गई थी। इसके पहले भी पनीर बरामद हुआ था जो गोरखपुर से लाकर बेची जा रही थी। टीम ने फरवरी और मई माह में करीब 46 क्विंटल पाम ऑयल बरामद किया था। जिसमें फैट नहीं था, रिपोर्ट में यह अधोमानक पाया गया था। जबकि दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इधर गोरखपुर में आइसक्रीम में क्रीड़ा मिलने पर विभाग सतर्क हो गया। मई माह में खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल में छापा मारकर आइसक्रीम के सात नमूने लिए थे। इसमें खलीलाबाद से दो, मेंहदावल से दो और धनघटा से तीन नमूने शामिल हैं। इन नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें