फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होते ही बढ़ी निकाय चुनाव की सरगर्मी

Fri, 27 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election - फोटो : election
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार की शाम को जारी होते ही चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई। जिले में दूसरे चरण में 26 नवबंर को मतदान होगा और एक दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो गई है। इधर राजनीतिक पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इसकी वजह से संभावित दावेदारों ने टिकट के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। कई उम्मीदवार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।  
विज्ञापन


जिले में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। जबकि नगर पंचायत मेंहदावल और नगर पंचायत मगहर में पिछडी जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा नगर पंचायत हरिहरपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। शुक्रवार को आपत्ति के निस्तारण के बाद अध्यक्ष पद के आरक्षण की अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो गई। प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में जिले में दूसरे चरण में चुनाव होगा। 31 दिसंबर को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जिले में अधिसूचना जारी की जाएगी। जबकि एक नवंबर को निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। दो नवंबर से सात नवंबर के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल करने का कार्य होगा।
विज्ञापन


जबकि आठ नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दस नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी और 11 नवंबर को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 26 नवंबर को पूर्वाह्न सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि एक दिसंबर को मतगणना होगी। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर की मतगणना एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में होगी।

जबकि नगर पंचायत मेंहदावल की मतगणना डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल में और नगर पंचायत हरिहरपुर की मतगणना दोआबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा के परिसर में कराई जाएगी। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद निकाय चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अध्यक्ष और सभासद पद के संभावित उम्मीदवार और उनके समर्थकों में तेजी आ गई है। खलीलाबाद में भाजपा से टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त है।

जबकि सपा से भी दस संभावित उम्मीदार टिकट मांग रहे हैं। अन्य दलों से भी संभावित दावेदार टिकट पाने की चाहत में जुटे हुए हैं। इसी तरह मेंहदावल, मगहर और हरिहरपुर में भी संभावित दावेदार अपनी-अपनी पसंद की पार्टियों से टिकट हासिल करने की हर कोशिश में जुटे हुए हैं। वैसे अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नही है।

जिसको लेकर वोटर भी यह जानने को खासा उत्साहित है कि किस दल से कौन प्रत्याशी चुनाव मैैदान में आ सकता है। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी जोर-शोर पर की जा रही है। जिले में शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें