फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत, अस्पताल कर्मी शव को घर छोड़कर भागे

Mon, 01 Jan 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने महुली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी स्थित एक हाॅस्पिटल में रविवार की भोर में एक युवक की इंजेक्शन लगाने के दौरान मौत हो गई। इसके बाद युवक की पत्नी ने परिजनों को बुलाने की बात कही तो अस्पताल कर्मी ने शव को आनन-फानन एंबुलेंस में लाद कर उसके घर बाहर रखकर भाग निकले। परिजनों ने डीएम और पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महुली क्षेत्र के घोरहट निवासी सूर्यमती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति धर्मेंद्र 42 वर्ष के पेट में दर्द होने पर 15 दिसंबर को जिला अस्पताल में दिखाया। वहां इलाज चल रहा था कि बेहतर इलाज के चक्कर में 22 दिसंबर को पति को भुजैनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद भर्ती कर लिया। उसके बाद 23 दिसंबर को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। इसके बाद तीन हजार रुपये जमा करा लिया। इसके साथ ही जांच व अन्य पैसे जमा करना था। इसके लिए समय मांगा।
विज्ञापन

उसके बाद से शेष पैसा जमा करने का दबाव बनाने लगे। इसके साथ ही धमकी देने लगे कि नकद रकम नहीं जमा करोगी तो इलाज नहीं होगा।
इसके बाद शनिवार की देर रात तीन बजे के करीब पति के पेट में फिर दर्द होने लगा। इस पर अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना दी। अस्पताल के कर्मचारियों ने आकर पति को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद पति की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसके बाद अस्पताल का कोई कर्मचारी देखने नहीं आया।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों ने शव ले जाने के लिए कहा। उसने मना किया और कहा कि परिवार के लोग आएंगे तभी शव ले जाएंगे। लेकिन कर्मचारी नहीं माने और शव को गाड़ी में लादकर घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अनिल सिंह का कहना है तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें