फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ज्ञान पाकर भक्ति में लीन हुए वाल्मीकि

Tue, 07 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में मह​र्षि बा​​ल्मिकी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एडीएम । सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले में महर्षि वाल्मीकी की जयंती हर्षोंल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर खलीलाबाद में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम जयप्रकाश ने वाल्मीकी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि कवि महर्षि वाल्मीकी बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, लेकिन जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु राम के शरण में चले गए और प्रभु की भक्ति में लीन हो गए।
उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने पांच सफाई नायकों, स्वच्छाग्राहियों को अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से पंजीकृत सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान महंत कृष्ण मुरारी दास, ईओ अवधेश भारती, गोरखनाथ यादव, पंकज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने राम जानकी मंदिर महुली में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना किया। जबकि मेंहदावल में एसडीएम संजीव राय ने राम जानकी मंदिर नरसिंहगढ़, मेंहदावल में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी क्रम में बखिरा में राम जानकी मंदिर बखिरा मंगल बाजार में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें