बाघनगर(संतकबीरनगर)। सीएचसी सेमरियावां अंतर्गत एक गांव की 10 वर्षीय बालिका की एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से गोरखपुर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार वाले गमगीन हैं।
25 अगस्त को 10 वर्षीय बालिका को अचानक तेज बुखार और झटका आने लगा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल बस्ती ले गए। 26 अगस्त को डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार को शाम में मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल ने बताया कि सूचना मिली है। रिपोर्ट आने पर जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को 50 हजार लाभ दिया जाएगा।