धनघटा। धनघटा तहसील में विवादित जमीन पर बनाए जा रहे उप निबंधक कार्यालय भवन को लेकर पिछले चार महीनों से अधिवक्ताओं का धरना जारी है।
मंगलवार को धरनारत अधिवक्ताओं ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी उप निबंधन कार्यालय का तहसील परिसर में शीघ्र स्थानांतरण करे। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन स्थल पर बुधवार को सीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण विवादों में घिर चुका है।
अवैधानिक रूप से दान में मिली विवादित भूमि उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण रोकने के लिए चार माह से चल रहे धरना प्रदर्शन पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
अधिवक्ता प्रेम नरायन मिश्र ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, आईजी रजिस्ट्रेशन, मंत्री स्टांप पंजीयन आदि को लिखित रूप से जानकारी दी गई। लेकिन अब तक अनैतिक असंवैधानिक कृत्य पर रोक नहीं लगाई गई। संवाद