अधिवक्ता संशोधन अधिनियम प्रस्तावित बिल के विरोध में मेंहदावल बाईपास पर विरोध प्रदर्शन करते अधि
संतकबीरनगर। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में किए जा रहे संशोधन के खिलाफ मंगलवार को जिले के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
दीवानी कचहरी से होते हुए आरटीओ ऑफिस से लेकर कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी ऑफिस वो मेंहदवल बाईपास होते हुए उपनिबंधन कार्यालय खलीलाबाद पहुंच कर घेराव किया और काम काज बंद कराया। अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए ट्रेज़री व रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच कर घेराव किए और दस्तावेज लेखक को बैनामा लिखने से रोना। जनपद बार, सिविल बार तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन शुरू किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय, महीप बहादुर पाल, दुर्गेश नारायण मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, चंद्रकला, रंजू यादव, शाहिद, आजाद, नीतीश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।