संतकबीरनगर। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को जिले अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर घेराव किया। इस दौरान गाजियाबाद के जिला जज और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की और निलंबित करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर को सौंपा। उसके बाद अधिवक्ता खलीलाबाद तहसील पहुंच गए। वहां नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने के बाद अधिवक्ता मानें। इस दौरान करीब 20 मिनट अफरा-तफरी रही।
जनपद बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के जिला जज और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। जनपद बार के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने कहा कि गाजियाबाद जिला जज के आदेश पर कोर्ट रूम और परिसर में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। इसमें कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए।
गाजियाबाद में जिला जज और पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। उनके विरुद्ध कोर्ट रूम में लाठी चार्ज करवाने के कारण विधिक कार्रवाई की जाए। घायल अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभार से क्षतिपूर्ति के रूप में पांच लाख रुपये दिया जाए। डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ता खलीलाबाद तहसील पहुंच गए। वहां नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने के बाद अधिवक्ता मानें।
इस दौरान 20 मिनट अफरा-तफरी रही। वहीं बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय इलाहाबाद के उच्च न्यायमूर्ति और प्रदेश सरकार से यह मांग करता है कि जिला जज और पुलिस कमिश्नर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए, जिससे की इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। सिविल बार के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, राकेश मिश्र, राणा रविंद्र सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।