धनघटा। तहसील के अधिवक्ता अब ड्रेस कोड में दिखाई देंगे। इसके पहले अधिवक्ता पैंट-शर्ट पहनते थे। अधिवक्ताओं ने अब ड्रेस कोड पहनने का निर्णय लिया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने बताया कि अधिवक्ताओं की अलग पहचान हो इसके लिए अब तहसील के अधिवक्ता ड्रेस कोड का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में तहसील का सृजन जब से हुआ तभी से यहां के अधिवक्ता ड्रेस कोड का प्रयोग नहीं किए थे। अब अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सभी अधिवक्ता ड्रेस कोड का प्रयोग करेंगे जिससे अधिवक्ताओं की अलग पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर के अधिवक्ता अभी तक ड्रेस कोड का प्रयोग कम ही करते थे लेकिन धनघटा तहसील के सभी अधिवक्ता अब ड्रेस कोड में दिखेंगे। संवाद