संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में वकालत की प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा वकीलों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेश इलाज की घोषणा करने पर खुशी जताई है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अधिवक्ता जो पैसे के अभाव में गंभीर बीमारियों में अपना इलाज नहीं करा पाते थे, उन्हें इस कैशलेश इलाज से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर अपने व्यवसाय में अधिक सक्रिय होंगे।
अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परिस्थितियों में यह सुविधा मील का पत्थर साबित हो सकती है।
अधिवक्ताओं की मृत्यु पर परिवार को मिलने वाली सहायता राशि की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर सत्तर वर्ष करना स्वागत योग्य कदम है। इससे अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा। उनकी उन्हें इलाज कराने में आसानी होगी।