फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किए से वादकारी निराश होकर घर लौटने को मजबूर हुए। दीवानी न्यायालय परिसर के अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के विरोध तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर पहले बैठक की। इसके बाद दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया। जनपद बार के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों का भी अभाव है। मेंहदावल में ग्राम न्यायालय प्रस्तावित है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। जनपद बार के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय व सिविल बार के महामंत्री चतुर जी शुक्ल ने कहा कि पिछले साल भर में अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें